फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action will be taken against those who misappropriate government land.

Nainital News: सरकारी भूमि खुर्द-बुर्द करने वालों पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who misappropriate government land.
रामनगर। रामनगर के ग्राम पूछड़ी में वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि को खुर्द-बुर्द करने व स्टांप पर जमीन बेचने वाले लोगों पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बीते दिनों पूछड़ी में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद अब तक फर्जी स्टांप व नकली दस्तावेज़ बनाकर लोगों को बसाने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने मामले में अधीनस्थों को पीड़ित लोगों से बातचीत व उनकी शिकायतें दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ितों से दस्तावेज, स्टांप, रसीदें समेत संबंधित जानकारी जुटाकर सत्यापन करने को कहा है। जिन भू-माफियाओं ने सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज बनाकर खुर्द-बुर्द किया है उनकी पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बीते दिनों अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान ताहिर और सलीम नाम के व्यक्तियों से स्टांप पर जमीन खरीदने का मामला सामने आया था। मामले में ताहिर के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज है। वहीं सलीम की भूमिका की भी जांच की जांच जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed