फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action will be taken against those who make old videos viral

.पुराने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who make old videos viral
नैनीताल। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि पुराने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसएसपी को ऐसे वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर नैनीताल के मॉल रोड का पुराना वीडियो वायरल किया है जिसमें नैनीताल की मॉल रोड पानी में भरा है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में नैनीताल के मॉल रोड की स्थिति सामान्य है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि अराजक तत्व इस तरह के पुराने वीडियो को प्रसारित कर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी को हिदायत दी है कि किसी भी ऐसे वीडियो, फोटो और भ्रामक तथ्यों का प्रचार प्रसार न किया जाए जो सत्य न हो। ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed