{"_id":"67900268da20edb8b70ef0e8","slug":"action-to-expand-kathgharia-branch-post-office-begins-haldwani-news-c-337-1-ha11005-118440-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कठघरिया ब्रांच पोस्ट ऑफिस के विस्तार की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कठघरिया ब्रांच पोस्ट ऑफिस के विस्तार की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर हल्द्वानी से जुड़े कठघरिया ब्रांच पोस्ट ऑफिस में सुविधाओं का विस्तार होना है। डाक विभाग इसे उप डाकघर बनाने की कार्रवाई कर रहा है। डाकघर संचालित करने के लिए विभाग ने भवन खोजा है। नये पिन कोड की कार्रवाई भी मुख्यालय से चल रही है।
कठघरिया के ब्रांच पोस्ट ऑफिस को उपडाकघर बनाने की कार्रवाई डाक विभाग ने शुरू कर दी है। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि कठघरिया में शाखा डाकघर को उपडाकघर बनाने की स्वीकृति मुख्यालय से मिल गई है। बताया कि भवन स्वामी से सहमति पत्र मिलने के साथ अन्य कार्रवाई पूरी होते ही नये डाकघर का उद्घाटन किया जाएगा। नये डाकघर के लिए मुहर भी मुख्यालय से मंगवाई हैं। यहां जीडीएस की जगह स्थायी स्टाफ की तैनाती होगी। ग्राहकों को पासबुक, पोस्टल ऑर्डर आदि के लिए बड़े डाकघर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संवाद