फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action should be taken against those who misbehave with the councillor

Nainital News: सभासद से अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who misbehave with the councillor
भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका के इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड में एक फैक्ट्री स्वामी और मैनेजर पर सभासद के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए सभासदों ने सोमवार को भीमताल पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। सभासद दीपक आर्या ने कहा कि बीते दिनों फैक्ट्री की ओर से गंदगी नाले में फेंकने पर पालिका की ओर से जुर्माना लगाया था। उन्होंने कहा कि तब से फैक्ट्री स्वामी और मैनेजर की ओर से अभद्रता और वसूली का झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, उमेश पाठक, शुभम नैनवाल, हेमा दुम्का, विमला आर्या, नीरज रैकुनी, संदीप पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed