{"_id":"45b861c4ad9e325971b0d63632bafa49","slug":"action-on-school-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों पर चला परिवहन विभाग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों पर चला परिवहन विभाग का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बसों में बच्चों को ठूंसकर और मानकों को ताक पर रखकर रफ्तार भर रहीं स्कूल बसों के खिलाफ गुरुवार को परिवहन निगम का डंडा चला। एआरटीओ प्रवर्तन ने 21 ऐसे वाहनों का चालान किया, जिनमें 13 बसें स्कूल की हैं, जबकि दो वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन डा. गुरदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को कालाढूंगी, हल्द्वानी, काठगोदाम मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। सेंट पाल, महर्षि विद्या मंदिर, किंग फोर्ड, डीएवी, एमआईटी, क्वींस पब्लिक स्कूल, नैनीवैली, जेडीएम, जिम कार्बेट और ओरम स्कूल की बसों का चालान किया गया। सभी स्कूल बसों का चालान ओवरलोडिंग, प्रदूषण, इंश्योरेंस और डीएल न होने पर हुआ। तीन अन्य स्कूल बसों के अलावा आठ अन्य वाहनों का चालान विभिन्न अभियोगों में हुआ।
विज्ञापन
आठ अन्य वाहनों में ट्रक और आटो समेत अन्य वाहन शामिल हैं, जबकि मास्टर्स पब्लिक स्कूल की बस को सीज किया गया। बिना कागजों के स्कूल बस सड़क पर दौड़ रही थी। एक ट्रक भी पेपर न होने पर सीज किया गया। डा. सिंह ने बताया कि अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन