फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action on gambling scams in Haldwani

हल्द्वानी में जुआ फड़ों पर कार्रवाई: 24 घंटे में 23 गिरफ्तार, तीन जगहों पर पुलिस ने मारे छापे; 3.30 लाख बरामद

Sat, 26 Oct 2024 09:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 09:26 AM IST
सार

हल्द्वानी में पुलिस ने जुए की फड़ों की सफाई के लिए बड़ा अभियान चलाया। 24 घंटे में तीन जगह छापे मारकर जुआ खेलते 23 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Action on gambling scams in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने जुए की फड़ों की सफाई के लिए बड़ा अभियान चलाया। 24 घंटे में तीन जगह छापे मारकर जुआ खेलते 23 लोगों को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक छापों में तीन लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन

थाना मुखानी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक दुकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर छापा मारा। वहां ताश के पत्तों से जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों से 1.02 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने गोविंदपुर गढ़वाल के डीगर सिंह व कल्याण सिंह, हिम्मतपुर के गोपाल तिवारी, कमलुवागांजा के योगेश जोशी, आरटीओ रोड निवासी श्रीकांत यादव, दयाल विहार निवासी हीरा सिंह, हिम्मतपुर तल्ला के भूपेंद्र सिंह, जयदेवपुर के राजेंद्र सिंह और हिम्मतपुर तल्ला के संजय सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली तिराहा के पास छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कुसुमखेड़ा के भुवन जोशी, जवाहर नगर के लोकेश जैन, लाइन नंबर 7 के जुनैद, गौजाजाली के फिरोज, लाइन नंबर 8 के इंतजार हुसैन, काठगोदाम के नरेंद्र बिष्ट और मल्ला गोरखपुर के मंजे सिंह शामिल रहे। पुलिस ने मौके से 2,18,350 रुपये बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार रात बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सात व्यक्तियों को खुले स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा। इनमें धान मिल का संजय कश्यप, इन्द्रानगर का विपुल गुप्ता, मंगल पड़ाव का भारत, रामपुर रोड का शुभम, गांधी नगर का विनोद, मछली बाजार का रोहित और गांधी नगर का निक्की शामिल हैं। इन लोगों से 10,140 रुपये मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed