{"_id":"5e0d04218ebc3e879f4a9701","slug":"action-on-another-forest-officer-lalkuan-news-hld3679096168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वन दरोगा पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और वन दरोगा पर कार्रवाई
विज्ञापन
हल्द्वानी/लालकुआं। दो दिन पहले अवैध खनन के मामले में एक वन दरोगा का ऑडियो वायरल होने के मामले में गौला रेंज के एक और वन दरोगा शक्ति कुमार पांडे भी नप गए हैं। ऑडियो में नाम आने पर बुधवार को डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी ने उनका स्थानांतरण सुरई रेंज में कर दिया है। लालकुआं थाना पुलिस ने निलंबित वन दरोगा कैलाश कपिल की तहरीर पर रंगदारी मांगने वाले दो युवकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक वन दरोगा अवैध खनन से जुड़े व्यक्ति से अवैध खनन के बदले लेनदेन जैसी बात करता सुनाई दे रहा था। वहीं, अवैध खनन करने वाला व्यक्ति पकड़े जाने पर एक दूसरे वन दरोगा को रकम देने की बात कह रहा है, जिसका नाम निलंबित वन दरोगा कैलाश कपिल द्वारा ऑडियो में लिया भी गया है। मामला प्रभागीय वनाधिकारी नीतिश मणि त्रिपाठी के संज्ञान में आने पर उन्होंने वन दरोगा कैलाश चंद्र कपिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी को भी डीएफओ कार्यालय से संबद्ध किया गया।
वन दरोगा कैलाश चंद्र कपिल ने मंगलवार को ही लालकुआं थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर खुरियाखत्ता निवासी दानी कोरंगा और गौला बैराज काठगोदाम निवासी परवेज पर उनसे ऑडियो के नाम पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को दानी कोरंगा और परवेज के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गणेश त्रिपाठी बने एसडीओ भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत
गौला रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी को अवमुक्त कर सहायक वन संरक्षक भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के पद पर तैनाती दी गई है। दो महीने पहले त्रिपाठी पदोन्नत होकर वन क्षेत्राधिकारी से सहायक वन संरक्षक बने थे। रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर त्रिपाठी को डीएफओ कार्यालय तराई पूर्वी वन प्रभाग से संबद्ध किया गया था।