{"_id":"654863898ed27478c60dd684","slug":"action-against-9-assistant-social-welfare-officers-in-nainital-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के महीने में लगा झटका: 9 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई, नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के महीने में लगा झटका: 9 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई, नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश
Mon, 06 Nov 2023 09:27 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:27 AM IST
सार
जिले के नौ सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और अन्य पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन न करने पर जिले के नौ सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉक में पेंशनरों की सत्यापन सूचना शत प्रतिशत नहीं की गई है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का हर साल वार्षिक सत्यापन किया जाता है लेकिन अब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन