फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees boycott work for one day in haldwani

हल्द्वानी: रोडवेज कर्मचारियों का एक दिवसीय कार्य बहिष्कार, प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक बस संचालन प्रभावित

Fri, 23 Oct 2026 09:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 23 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया, जिससे प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक बस संचालन प्रभावित हुआ। मांगें न पूरी होने पर 30 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Roadways employees boycott work for one day in haldwani
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में वेतन, नियमितीकरण और पुराने बकाया भुगतान समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, कर्मचारी संघ यूनियन और एससी-एसटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और रोडवेज कर्मियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रदेश में बसों का संचालन 60 प्रतिशत से अधिक प्रभावित रहा। कई प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं तो कहीं अधिक कीमतों में टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। मांग पूरी न होने पर रोडवेज संगठनों के कर्मियों ने 30 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

काठगोदाम डिपो में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। परिवहन निगम के देहरादून, टनकपुर और नैनीताल रीजन के विभिन्न डिपो में कर्मचारी सुबह छह बजे से कार्य बहिष्कार पर रहे। धरना-प्रदर्शन शाम छह बजे तक चला। आंदोलन के चलते हल्द्वानी डिपो में आठ और काठगोदाम डिपो में 10 बसें निरस्त करनी पड़ीं। काशीपुर, रुद्रपुर और भवाली में भी संचालन पर काफी असर पड़ा। नैनीताल परिक्षेत्र से दिल्ली, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, कानपुर, पटियाला, अयोध्या, मसूरी, आगरा, टनकपुर, बरेली, मेरठ, जयपुर और देहरादून समेत कई मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बसों के निरस्त होने और संचालन घटने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे कर्मचारी
कमल पपनै, दयाल जोशी, ललित प्रसाद, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, हरीश रावत, कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट, संदीप रेसवाल, रेहान अली, राजवीर सिंह, मुकेश बुधानी, नवीन लोहनी, संजीव कुमार, मो. शाहिद, रंजीत सिंह, बनवारी लाल, राकेश आर्या, सचिन कुमार, प्रदीप भट्ट, गर्वित तिवारी, सावेज हसन, भुवन भट्ट, हरजिंदर, यूसुफ अली, सतीश गुप्ता, हेम आर्या, हेमंत मेहरा, अनित कुमार, नेत्र डांगी, मलकीत सिंह, दीपक कुमार, दीपक कश्चप, रूप कुमार, महेंद्र पाल सिंह, शिव कुमार, सूरज मोहन, रोहित मिश्रा, जोगेंद्र सिंह, नीरज मेहता, दिनेश जोशी, केशर सिंह, प्रदीप शर्मा और नरेंद्र सिंह समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed