फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accused who got bail in the Banbhulpura violence case will be tightened again

बनभूलपुरा हिंसा: जमानत पाए आरोपियों पर फिर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने दोबारा खोली फाइलें

Wed, 06 May 2026 05:43 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 06 May 2026 05:43 PM IST
सार

बनभूलपुरा कांड में जमानत पा चुके आरोपियों पर एक बार फिर पुलिस सख्ती दिखाने की तैयारी में है। सर्विलांस और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की दोबारा पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
accused who got bail in the Banbhulpura violence case will be tightened again
मीडिया से बात करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

बनभूलपुरा कांड में जमानत हासिल कर चुके आरोपियों पर एक बार फिर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने इन आरोपियों की फाइलों का नए सिरे से अध्ययन शुरू कर दिया है ताकि दंगा और उपद्रव में शामिल लोगों की दोबारा पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


मामले की जांच अब एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, कोतवाली हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाना प्रभारी स्तर पर की जाएगी। सर्विलांस और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को फिर से चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। खास तौर पर जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब की डिफॉल्ट जमानत सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। गौरतलब है कि 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुई हिंसा में नगर निगम और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस की पिस्टल भी छीनी गई थी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed