{"_id":"6681f2a092743c048b0cd596","slug":"accused-of-robbing-chicken-shop-owner-arrested-jailed-haldwani-news-c-242-1-rdp1001-112292-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चिकन शॉप के स्वामी से लूट का आरोपी दबोचा, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चिकन शॉप के स्वामी से लूट का आरोपी दबोचा, जेल
Mon, 01 Jul 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने चिकन शॉप के स्वामी से लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ट्रांजिट कैंप थाने के इंस्पेक्टर भारत सिंह ने बताया कि बीते 18 जून की सायं करीब सात बजे शिवनगर निवासी विशाल पाल घास मंडी स्थित चिकन शॉप बंद करके घर आ रहा था। शिवनगर पुलिया के पास अमन पांडे, विकास दद्दा, सुमित, सुमित राठौर, संजय कोली और तीन-चार अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियो ने उसके सिर पर तमंचा रखकर 12 हजार रुपये लूट लिए थे। मारपीट में उसके सिर और पेट में काफी चोटें आई हैं। रविवार को पुलिस ने फरार आरोपी नंदगांव थाना मीरगंज जिला बरेली निवासी विकास बाल्मीकि उर्फ दद्दा को जनपद रोड फुलसुंगा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीड़ित का आधार कार्ड व लूटे गए रुपयों में से एक हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन