फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of robbing chain from restaurant owner arrested

Nainital News: रेस्टोरेंट मालिक से चेन लूटने वाला आरोपी धरा

Fri, 25 Aug 2023 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing chain from restaurant owner arrested
रामनगर पुलिस की गिरफ़्त में पकड़ा गया स्नेचर।     संवाद
रामनगर। रेस्टाेरेंट मालिक की चेन लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को धर लिया है। आरोपी के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं और वह बाजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन



सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बुधवार सुबह रेस्टोरेंट मालिक प्रियांक खुल्बे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनकी सोने की चेन लूट ले गया। एसआई तारा सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित हुई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी रजब अली निवासी ग्राम घनसारा बाजपुर ऊधम सिंह नगर को पाटकोट रोड से पकड़ लिया गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बाजपुर समेत अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बाजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी से लूटी गई सोने की चेन, तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed