फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of fraud arrested from Rajouri

Nainital News: ठगी का आरोपी राजौरी से गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud arrested from Rajouri
रामनगर। सोशल साइट पर फर्जी कंपनी का लिंक भेजकर पांच डॉलर प्रतिदिन कमाने का लालच देकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने राजौरी (जम्मू कश्मीर) से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वर्ष 2022 में सैय्यद रिजाय हुसैन निवासी गुलरघट्टी रामनगर ने कोतवाली में सौंपी तहरीर तहरीर में कहा था कि उन्हें बीटीटी ग्लोबल वर्ल्ड ऑनलाइन फर्जी कंपनी का लिंक फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया था। कंपनी का एप डाउनलोड कराकर एप में पैसे इंवेस्ट करने को कहकर पांच डॉलर प्रतिदिन कमाने का लालच दिया गया। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि रामनगर के लोगों को झांसे में लेकर 17 लाख की ठगी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पूर्व में आरोपी अब्दुल परवेज निवासी मकान नं. 12 मंजाकोट जिला राजौरी (जम्मू कश्मीर) को पूर्व में गिरफ्तार किया था। अन्य दो आरोपी मो. ताहिर अनवर और मुजम्मिल हुसैन चौधरी फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू और कुर्की वारंट जारी हुआ था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जम्मू कश्मीर जाकर दोनों की संपत्ति की कुर्की की थी दूसरे आरोपी मो. ताहिर अनवर निवासी चंबीत्राड़ थाना राजौरी (जम्मू कश्मीर) हाल निवासी वार्ड नं. 1 गुर्जर मोहल्ला, थाना राजौरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed