{"_id":"5f9499568ebc3e9bc3696825","slug":"accused-of-cheating-mp-s-representative-s-mother-caught-from-u-p-ramnagar-news-hld4017623148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रतिनिधि की मां को ठगने वाला आरोपी यूपी से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद प्रतिनिधि की मां को ठगने वाला आरोपी यूपी से पकड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। बाबा के भेष में सांसद प्रतिनिधि की माता को ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।
रानीखेत रोड निवासी सांसद प्रतिनिधि नवीन करकेती की मां हंसी देवी से 15 सितंबर की सुबह बाबा का भेष धरे व्यक्ति ने ग्राम गर्जिया का रास्ता पूछा। दूसरे व्यक्ति ने उन्हें गुमराह कर जेवर और पर्स में रखे 25 हजार रुपये ठग लिए। सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों आरोपी दिखाई दे रहे थे। इस पर उत्तर प्रदेश के थाने और चौकियों को आरोपियों की फुटेज भेज दी थी। एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट और एसआई मनोज नयाल ने दबिश देकर मोहल्ला अहमदनगर अमरोहा यूपी निवासी दिलशाद पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी शौकत फरार चल रहा है। आरोपी दिलशाद को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।