फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accidental death of engineer , young serious

हादसे में इंजीनियर की मौत, युवती गंभीर

Mon, 16 Mar 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल) Updated Mon, 16 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accidental death of engineer , young serious

फतेहपुर गांधी आश्रम के पास कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी उसकी महिला मित्र उछलकर नहर में जा गिरी। घायल युवती को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार चालक को पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि घटना के समय चालक एक गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इस बीच इंजीनियर की बाइक उसके सामने आ गई थी।

विज्ञापन


मूलरूप से नौधर, भतरौजखान (अल्मोड़ा) और हाल निवासी दमुवाढूंगा का जितेंद्र मेहरा (24) रुद्रपुर स्थित बजाज कंपनी में इंजीनियर था। रविवार को वह आनंदपुरी मुखानी और मूलरूप से द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी महिला मित्र भावना नेगी पुत्री शंकर सिंह नेगी के साथ बाइक से लामाचौड़ की तरफ जा रहा था। भावना भी सिडकुल स्थित अशोका लीलेंड में ट्रेनी के तौर पर कार्यरत है। अभी दोनों फतेहपुर स्थित गांधी आश्रम के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इंजीनियर और उसकी महिला मित्र बाइक से उछलकर पास ही बह रही नहर में गिर पड़े। हादसे को देखते ही क्षेत्रीय लोगों शोर मचाते हुए कार को घेर लिया।
विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलते ही पुुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निशांत विहार मुखानी निवासी कार चालक नितिन बिष्ट को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से घायल इंजीनियर और युवती को सेंट्रल अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने युवती को भर्ती कर लिया। उसका पैर टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। वहीं गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को एंबुलेंस चालक सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। जितेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वहीं भावना आनंदपुरी मुखानी में परिवार के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed