फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accident of Vehicle of Marriage Party

दुल्हन लेकर लौट रही बरात की मिनी बस खाई में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accident of Vehicle of Marriage Party
रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल दुल्हन सुमन मैंदोलिया। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। गाजियाबाद से बारात लेकर आ रहा टेंपो ट्रैवलर मरचूला शंकरपुर के पास खाई में गिर गया। बस में सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दुल्हन सहित 18 बाराती घायल हो गए। सभी का रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद नंदग्राम निवासी आनंद वल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा का विवाह पौड़ी गढ़वाल अदालीखाल के नलाई गांव निवासी सुमन मैंदोलिया पुत्री देवेंद्र मैंदोलिया के साथ बृहस्पतिवार को होना था।
विज्ञापन

बरात गाजियाबाद से टेंपो ट्रैवलर संख्या यूपी-14 जेटी-5234 से बृहस्पतिवार शाम को पहुंची। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह बारात टेंपो ट्रैवलर से गाजियाबाद वापस जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे बरात मरचूला के निकट शंकरपुर के पास पहुंची, तभी चालक अशोक पुत्र जगतनाथ निवासी गाजियाबाद को झपकी आ गई और टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया।
टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी और बचाव कार्य शुरू किया।
खाई में गिरे ट्रैवलर में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। हादसे में दूल्हे की बुआ 65 वर्षीय सोहदरा देवी पत्नी वासनानंद भारद्वाज निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
रामनगर अस्पताल में दुल्हन की ताई 50 वर्षीय सरिता पत्नी रमेश चंद्र निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद और दूल्हे का चचेरा भाई 28 वर्षीय राकेश शर्मा पत्नी किशोर चंद्र निवासी नंदग्राम गाजियाबाद की मौत हो गई। एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि मरचूला के पास हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये लोग हुए हादसे में घायल
मधु शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, दर्शनी, आनंद ध्यानी, अमन मैंदोलिया, अशोक, रेनू ध्यानी, तारा दत्त जोशी, विनोद ध्यानी, संजय शर्मा, सुमन मैंदोलिया, अंशुल मैंदोलिया, पंडित महेश चंद्र तिवारी, प्रमोद भारद्वाज, दिवका देवी, विजय शर्मा, प्रमोद पांथरी, अशोक ध्यानी।
चालक की झपकी बन गई हादसे का सबब
रामनगर। दुल्हन को लेकर लौट रही मिनी बस के चालक को झपकी आना दुर्घटना का सबब बन गया। झपकी के कारण चालक टेंपो ट्रैवलर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के अस्पताल पहुंचाया गया। दुल्हन के भाई घायल अंशुल मैंदोलिया ने बताया कि बहन को पहुंचाने गाजियाबाद जा रहा था।
चालक अशोक पुत्र जगतनाथ के पास ही बैठा हुआ था। रास्ते में कई बार चालक झपकी ले रहा था। जब मिनी बस शंकरपुर के पास पहुंची तो अचानक झपकी आ गई और फिर मिनी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायल विनोद ध्यानी ने बताया कि वे सो रहे थे, जब आंख खुली तो वह बस के अंदर लहूलुहान थे। पिछली सीट पर बैठे घायल प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, पता ही नहीं चला।

अस्पताल में मची अफरा तफरी
रामनगर। रामनगर अस्पताल में 18 घायल पहुंचे तो अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तत्काल सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया। वहीं भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा भी घायलों की सुध लेने पहुंचे। सीएमएस डा. चंद्रा पंत ने बताया कि सभी घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed