फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ACCIDENT IN Kunwarpur

पिछले साल भी कुंवरपुर में हुए हादसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ACCIDENT IN Kunwarpur
हल्द्वानी। चोरगलिया से काठगोदाम जाने वाले मार्ग पर शाम के बाद चालक चार पहिया वाहनों को काफी तेज से दौड़ाते हैं। इसी कारण कुंवरपुर चौराहे पर हल्द्वानी की ओर से आने वाली गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। कुंवरपुर चौराहे के पास पिछले साल भी कई हादसे हुए थे।
विज्ञापन

पिछले साल कार सवार भोलानाथ गार्डेन के चार युवक घूमने के लिए निकले थे लेकिन कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीन साथी घायल हो गए और एक की मौत हो गई थी। इसी रोड पर कुंवरपुर निवासी बुजुर्ग की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। इस रोड पर हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं की है। वहीं रवि जोशी का कहना है कि यदि कोई अपने बच्चों को बाहर भेजता है तो वह समय समय पर उनकी जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

डीएसबी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था चित्रेश गुप्ता
हल्द्वानी। सड़क हादसे का शिकार चित्रेश गुप्ता डीएसबी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। उसने परिजनों से आधे घंटे में लौटने की बात कही थी लेेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में चित्रेश तो नहीं आया लेकिन अस्पताल से उसकी मौत की खबर परिजनों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार अक्षय की थी : थानाध्यक्ष
हल्द्वानी। सोमवार की देर रात सड़क हादसे में चार दोस्तों की जान चली गईं, काठगोदाम पुलिस को पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार अक्षय आहूजा के परिवार की थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि अभी पता नहीं चला है कि कार कौन चला रहा था। इस मामले में घायल कमल पांडे से ही जानकारी दे पाएगा। अभी कमल बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed