{"_id":"7f8de870ce67d351d617b1689659558a","slug":"accident-hindi-news-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से भिड़ने के बाद पैराफिट से टकराई जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से भिड़ने के बाद पैराफिट से टकराई जीप
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
Updated Wed, 21 Jan 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार को केमू बस और मैक्स जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद जीप सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराई। अलबत्ता हादसे में जीप और बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मैक्स यूए-04-डी-6137 हल्द्वानी से सेराघाट जा रही और बस यूके-04-पीए-0086 अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही थी। खैरना के पास हादसा हुआ। जीप चालक सेराघाट निवासी दरबान सिंह पुत्र विशन लाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद केमू चालक और परिचालक ने उसके साथ अभद्रता की और जीप के कागज भी चालक-परिचालक अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना खैरना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन