फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ABVP activists forcibly opened the college gate, commotion, clashed with the principal

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जबरन खोला कॉलेज गेट, हंगामा, प्राचार्य से भिड़े

Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists forcibly opened the college gate, commotion, clashed with the principal
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जबरन खोला कॉलेज गेट, हंगामा, प्राचार्य से भिड़े - फोटो : अमर उजाला

एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिक्षण कार्य स्थगित होने पर सभी गेट बंद होने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने गेट बंद किए जाने के मुद्दे को लेकर हंगामा किया और प्राचार्य से भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने डाकघर के रास्ते कॉलेज में घुसकर कॉलेज के गेट जबरन खोल दिए।

विज्ञापन


बाद में अध्यक्ष प्रत्याशी विजय जोशी की कॉलेज परिसर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। छात्रसंघ के दूसरे प्रत्याशियों ने भी अपने जुलूस निकालकर नारेबाजी कर खूब हो हल्ला किया।
विज्ञापन


एमबी कॉलेज में कुमाऊं विवि की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की बैक एवं सुधार परीक्षा का पेपर होने पर बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन ने शिक्षण कार्य स्थगित कर रखा था। इसके चलते सुबह से ही कॉलेज के तीनों गेट भी बंद थे। सुबह करीब 10 बजे छात्र-छात्राएं जब कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज के तीनों गेट बंद देखकर वे कॉलेज के बाहर ही एकत्र होकर गेट खुलने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे तो गेट बंद देख भड़क गए। गुस्साए कार्यकर्ता डाकघर के रास्ते कॉलेज में घुस गए और जबरन गेट खोल दिया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता सीधे प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और प्राचार्य डॉ. बीसी मेलकानी से बहस करने लगे।

इस दौरान प्राचार्य के साथ अभद्रता भी की गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंत्री के इशारे पर कॉलेज को बंद किया गया है, ताकि एबीवीपी अपने अध्यक्ष प्रत्याशी की रैली न निकाल सके। एबीवीपी पदाधिकारी चंद्रप्रकाश तिवारी, चंद्रशेखर जोशी, दीपक सनवाल आदि ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी कि सत्ता के दबाव में चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो गंभीर परिणाम होंगे।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. एपी सिंह आदि प्राध्यापकों ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत किया। इधर, कॉलेज के गेट खुलने के बाद छात्रसंघ चुनाव के कई प्रत्याशी अपने समर्थकों संग कॉलेज परिसर में घुस गए और अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय जोशी की रैली कॉलेज के उत्तरी गेट पर आई।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा गेट का ताला तोड़ने की बात कहे जाने पर गेट का ताला खोल दिया गया। इसके  बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में अध्यक्ष प्रत्याशी की रैली निकाली और गुलाल उड़ाकर शक्ति प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में दोपहर 1:30 बजे तक छात्रसंघ प्रत्याशियों के जुलूस निकलते रहने से हो हल्ला होता रहा। कई बार पुलिस फोर्स को छात्रों को तितर-बितर करना पड़ा।


बाजपुर और रुद्रपुर से भी आए कार्यकर्ता

एबीवीपी की चुनावी रैली में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में बाजपुर और रुद्रपुर के अलावा आसपास के इलाकों से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे। एबीवीपी कार्यालय एवं एमबी इंटर कॉलेज के आसपास रुद्रपुर और बाजपुर से आए चार पहिया वाहनों की कतार लगी थी। रैली में काफी ऐसे लोग दिखाई दिए, जिनका कॉलेज से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था तथा पढ़ाई छोड़े भी वर्षों बीत चुके होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed