{"_id":"63261e459c619206e9687bcb","slug":"about-20-lakh-loss-to-pwd-due-to-rain-haldwani-news-hld476056518","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पीडब्लूडी को करीब 20 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पीडब्लूडी को करीब 20 लाख का नुकसान
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार रात से हो रही बारिश से लोक निर्माण विभाग को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश के चलते नैनीताल रोड, तीनपानी से मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर से मंडी बाईपास रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड कई जगह से उखड़ र्गइं। उधर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कहा कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। माई सिटी रिपोर्टर
बारिश से बरेली रोड चलने लायक नहीं बची
हल्द्वानी। तीनपानी से लेकर लालकुआं तक फोरलेन हाईवे निर्माणाधीन है। हाईवे बना रही कंपनी से एनएचएआई ने 30 जून 2022 को काम छीन लिया है। तब से यह सड़क लावारिस हालत में पड़ी है। गोरापड़ाव, मोतीनगर, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ के पास हाईवे का काम नहीं हुआ है। यहां पर सड़क खोदी गई है। बारिश के कारण इन जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को इस सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क बनाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही ये खोले जाएंगे। माई सिटी रिपोर्टर