फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Abdul Malik was in Delhi on the day of Haldwani violence

Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के दिन दिल्ली में था मलिक, भाजपा नेता से भी मिला; DGP को दिए पत्र में किए ये दावे

Sat, 02 Mar 2024 01:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Mar 2024 01:36 PM IST
सार

Abdul Malik Haldwani: हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक ने अब एक और दावा कर दिया है। हिंसा के दिन अब्दुल मलिक का कहना है कि वह दिल्ली में था।

विज्ञापन
Abdul Malik was in Delhi on the day of Haldwani violence
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ने दावा किया है वह सात और आठ फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में था। अपने अधिवक्ता अहरार बेग की ओर से पुलिस महानिदेशक भेजे पत्र में उसने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। इस बीच न तो वह नैनीताल गया और न ही किसी से बात हुई। हालांकि डीजीपी अभिनव कुमार ने ऐसे किसी भी पत्र के मिलने से इन्कार किया है।

विज्ञापन

अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद एक पत्र वायरल हो रहा है। पत्र के अनुसार सात फरवरी को अब्दुल मलिक अपने ड्राइवर जहीर अहमद के साथ तीन घंटे तक नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक फाइव स्टार होटल के रेस्टोरेंट में था। शाम पांच बजे पीलीभीत निवासी अपने अधिवक्ता सुधीर तिवारी को वहां बुलाया। फिर सेक्टर 31 में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विशाल बख्शी के घर पहुंचे थे। पत्र के अनुसार शाम 7:30 बजे अब्दुल मलिक ने सुधीर तिवारी के साथ सेक्टर-18 के एक रेस्टारेंट में खाना खाया। रात में अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में एक होटल में रुका।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Violence: अब्दुल मलिक से पूछताछ में हाथ लगे अहम सुराग, घर से मिले कई स्टांप; एसएसपी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र के अनुसार आठ फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सुधीर तिवारी अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए सेक्टर 17 में नोएडा में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज के आवास पर गए थे। इस दौरान अब्दुल मलिक भी उनके साथ था। बलबीर पुंज ने उन्हें अयोध्या पर लिखी किताब भी दी थी। इसके बाद दोनों नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सांसद तारिक अनवर के आवास पर गए और शाम करीब तीन बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के घर भी कार्ड देने गए थे। पत्र के अनुसार मलिक ने नोएडा के फाइव स्टार होटल में रात का खाना खाया और सुधीर तिवारी को लेकर ग्रेटर नोएडा गया। वहां आधा घंटा रुकने के बाद वह फरीदाबाद में अपनी बेटी के आवास पर चला गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed