फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   aap connect with mobile application

आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी बनेगी यह ‘एप’

Sun, 10 Apr 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 10 Apr 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
aap connect with mobile application
mobile app

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के यह एप संजीवनी का काम करेगी। आधुनिक माध्यमों के जरिए 'आप' लोगों तक पहुंच बनायेगी।

विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश में पार्टी मोबाइल एप लांच करेगी। इसके जरिए परिवारों को जोड़ा जाएगा। यह प्रयोग पंजाब में सफल रहा है, वहां पर 30 लाख परिवार एप के जरिए पार्टी से जुड़े हैं। यह फैसला शनिवार को खंडेलवाल भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ता समिति  में लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि इसके अलावा 15 अप्रैल से उत्तराखंड बचाओ जन संपर्क यात्रा प्रदेश कार्य समिति संयोजक अनूप नौटियाल के नेतृत्व में शुरू होगी। इसकी शुरुआत हल्द्वानी से होगी। यात्रा तीन चरण में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने देख लिया है कांग्रेस और भाजपा का चरित्र

aap connect with mobile application
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo

अंतिम चरण में देहरादून में यात्रा पहुंचेगी और बड़ी जनसभा होगी और रैली निकाली जाएगी। प्रदेश कार्य समिति संयोजक अनूप नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का चरित्र लोगों ने देख लिया है।

पार्टी अपनी नीतियां और विकल्प को लेकर लोगों के बीच जाएगी। मीटिंग में प्रदेश अनुशासन समिति गठन का फैसला किया गया। अनुशासन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी बल्ली सिंह चीमा को सौंपी गई है।

पदाधिकारियों के अनुसार यह फैसला पार्टी में अनुशासन को बनाये रखने के लिए किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने फिलहाल राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मीटिंग में राज्य स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed