फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aadi Kailash Yatra By KMVN in Dharchula

आदि कैलाश यात्रियों का पिथौरागढ़ और धारचूला में हुआ स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aadi Kailash Yatra By KMVN in Dharchula
बुधवार को हिमालय बचाने की शपथ लेते पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचे आदि कैलाश यात्री। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। आदि कैलाश यात्रा का पहला दल बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में यात्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्री धारचूला के लिए रवाना हुए। यात्रा दल में 30 यात्री हैं, जिनमें 15 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। यह दल बृहस्पतिवार को वाहन से धारचूला से गुंजी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

प्रथम दल का पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में पहुंचने पर आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया। प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ शपथ दिलाकर शपथ रजिस्टर भरवाया। इसके बाद आवास गृह परिसर में स्थित मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण करवाया। उन्होंने कहा कि पहली बार उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित कालापानी मंदिर परिसर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से पौधरोपण किया जाएगा। प्रत्येक यात्री दल पौधारोपण करेगा। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में भोजपत्र, धूप चिरान, सहित अन्य पौधों को लगाया जाएगा। गुरुरानी ने कहा कि यात्री दल हिमालय क्षेत्र से कूड़ा इकट्ठा कर धारचूला में लाकर उसका निस्तारण करेगा। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया। 30 सदस्यीय यात्रा दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पदम सिंह, ट्रिप टू टेंपल के अनीश ले जा रहे हैं। दल में शामिल यात्री विकास मिश्रा, जय दत्त, प्रीति शास्त्री, राजेश, आरसी महर, आशा महर, मंजू महर, जी सुंदरी, अशोक शर्मा, आशा गुलाटी सहित सभी यात्री इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा दल धारचूला रवाना हुआ। धारचूला पहुंचने पर यात्रियों का केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह प्रबंधक धन सिंह बिष्ट सहित अन्य कर्मचारियों ने स्वागत किया। यात्रियों ने कहा कि कोरोना के कारण दो साल बाद यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर वह सभी उत्साहित हैं। सभी यात्री इनर लाइन पास लेकर बृहस्पतिवार को धारचूला से गुंजी के लिए रवाना होंगे। आदि कैलाश यात्री पहली बार वाहन से यात्रा कर सकेंगे। ज्योलिंगकांग तक सड़क बनने से कैलाश यात्रियों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजी में अस्थायी पुलिस थाना खुला
धारचूला। आदि कैलाश यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गुंजी में अस्थायी थाना खोल दिया है। कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान गुंजी में हर साल अस्थायी पुलिस थाना संचालित होता था। कोरोना के कारण कैलाश यात्रा के बंद होने से गुंजी में थाना नहीं खोला गया। इस वर्ष आदि कैलास यात्रा शुरू होने पर थाना स्थापित कर दिया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को गुंजी के लिए रवाना किया।

मलबा हटाने के बाद सुचारु हुआ यातायात
धारचूला। कैलाश मानसरोवर मार्ग (घट्टाबगड़-लिपुलेख) सड़क यातायात के लिए खुली है। इस समय इस सड़क में चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य भी चल रहा है। मंगलवार को कटिंग के दौरान नजंग के पास चट्टानें टूटकर सड़क पर गिर गई थी। इससे यातायात बाधित हो गया था। बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मलबा और पत्थर हटाने के बाद सड़क यातायात के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed