{"_id":"7c745a74e8780ca18bb8178cf4e9b18a","slug":"a-young-woman-in-police-station-to-recover-performance-tllital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी के लिए तल्लीताल थाने में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी के लिए तल्लीताल थाने में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
बीती 31 मार्च से लापता जीबी पंत अस्पताल परिसर निवासी युवती का चार दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। इससे गुस्साए महिला संगठन प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को तल्लीताल थाने में प्रदर्शन किया। धमकी दी कि यदि युवती की त्वरित खोज नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं लापता युवती की मां रोती हुई बस यही कह रही थी, जहां कहीं भी हो लौट आओ मीना।
बाला दत्त शर्मा ने बीती 31 मार्च को तल्लीताल थाने में अपनी पुत्री मीना (19) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के हाथ मामले में अब तक खाली हैं। शुक्रवार को महिला समाख्या, सैणियों का संगठन, विमर्श, महिला मैत्री आदि विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चार दिन से किसी की बच्ची घर नहीं लौटी है और पुलिस मामले में कतई गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारियों में प्रो. उमा भट्ट, शीला रजवार, सुनीता साह, रीता, माया नेगी, रेखा, भावना, मोहिनी, चंपा उपाध्याय, पालिका सभासद कैलाश अधिकारी, भूपेंद्र, कुंदन, मनोज आदि थे।
इधर, पुलिस ने युवती की काल डिटेल के आधार पर उससे अधिक बात करने वाले तीन लोगों को थाने में तलब किया, लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष इंदर सिंह राणा ने बताया कि मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। सीओ हरीश चंद्र सती ने भी थाने पहुंचकर इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का जवाब तलब किया।