फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A woman died in a collision between two cars in kaladhungi

Road Accident: नोएडा से कैंची धाम जा रहे थे कार सवार, कालाढूंगी में दो कारों की जोरदार भिड़ंत; युवती की मौत

Sat, 17 Aug 2024 09:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 17 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

कालाढूंगी में गड़प्पू पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया।
 

विज्ञापन
A woman died in a collision between two cars in kaladhungi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालाढूंगी में गड़प्पू पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक निजी कंपनी में जॉब करने वाले राहुल शर्मा निवासी हर्ष विहार कॉलोनी नई दिल्ली, राहुल चौहान निवासी अंबाला (पंजाब), रीता (26) निवासी नोएडा, दीपाली और नेहा कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन करने कार से आ रहे थे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक की OPD रहेगी आज बंद, इमरजेंसी में डॉक्टर रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार गड़प्पू पुलिस चौकी से पास सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एसओ कालाढूंगी भगवान महर ने बताया कि हादसे में रीता की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। अन्य घायलों को सीएचसी कालाढूंगी में उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि घटना के बाद दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया। बताया कि कार हल्द्वानी की बनभूलपुरा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed