फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A woman who had gone to collect wood in the Sharda forest range was trampled to death by an elephant.

Nainital News: शारदा वन रेंज में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला

Thu, 19 Feb 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A woman who had gone to collect wood in the Sharda forest range was trampled to death by an elephant.
मृतक माधुरी देवी। फाइल फोटो: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज में जलौनी लकड़ी बीनने गई एक महिला पर हाथी ने हमलाकर उसे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। साथी महिलाओं ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को घटनास्थल से भगाया। इस घटना के बाद से रेंज से सटे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। प्रशासन ने घटनास्थल से महिला का शव उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार माधुरी देवी (45) पत्नी भूप राम निवासी वार्ड संख्या 5, नई बस्ती बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी महिला नथिया, बबलू, शारदा, सुरनिया और गुड्डी के साथ शारदा रेंज के द्वान बीट ककराली क्षेत्र में जलौनी लकड़ी बीनने गई थीं। दोपहर करीब दो बजे अचानक वहां पहुंचे हाथी ने उन पर हमला कर दिया। टस्कर के हमलावर होते ही महिलाएं जान बचाने के लिए भागने लगीं।
विज्ञापन

इस बीच माधुरी को हाथी ने कुचल दिया। इससे अन्य महिलाओं में दहशत फैल गई और उन्होंने शोर मचाया। पास में मौजूद वनकर्मी मुकेश तड़ागी, मुलकी राजा आदि मौके पर पहुंचे और हो-हल्ला कर हाथी को भगाया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ वंदना वर्मा और शारदा रेंजर सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल भी अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से परिजनों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। अभी तत्काल तीन लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
महिला के रिश्तेदार उमेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार में रोडवेज से सेवानिवृत्त पति भूप राम, पुत्र सूरज, नितिन, अर्जुन और पुत्री प्रगति है। वहीं डीएफओ हल्द्वानी कुंदन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के पति भूप राम को तीन लाख चेक सौंपा और देर शाम घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।


--
वन निगम डिपो से करीब 400 मीटर की दूर हमला किया
शारदा वन रेंज में हाथियों का जमावड़ा अधिक हो रहा है। हाथी काॅरिडोर में शारदा नदी के पार नेपाल की ओर आबादी होने से हाथी शारदा रेंज से आगे नहीं जा पा रहे हैं। रेंज में अधिक समय तक विचरण से अक्सर उनके हमलावर होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा घटना वन निगम डिपो से महज 400 मीटर दूरी पर हुई है। इस घटना के बाद से डिपो से सटे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बता दें कि बीती 29 जनवरी की रात को वन निगम डिपो और शारदा वन रेंज कार्यालय परिसर में भी हाथी घुस आया था जिसे बमुश्किल भगाया गया था। नवंबर 2025 में रेंज के उत्तरी गुलियापानी में चारा पत्ती बीनने गई बिचई निवासी गौरी देवी को भी हाथी ने हमला कर घायल कर दिया था। फरवरी 2025 में रेंज के द्वान चौकी के पास हाथी ने वनकर्मियों को दौड़ाया था। तब भागते समय वनकर्मी चतुर सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed