फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   a woman got robbed by the theives

मुंह ढककर 21 कदम चली महिला, पीछे मुड़ी तो जेवर लेकर फरार हो गया ठग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
a woman got robbed by the theives
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में रविवार की शाम अंतरराज्यीय गिरोह ने महिला को झांसा देकर उसके जेवर उतरवा लिया। ठगों ने उसे मुंह ढककर 21 कदम चलाया और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की मदद से दोनों को धर दबोचा। उनके पास से महिला से ठगे गए जेवरात, 7595 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पूछने पर पता चला कि दोनों ठग दिल्ली और यूपी में कई लोगों को झांसा देकर ठग चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि मल्लीताल सात नंबर नैनीताल निवासी आनंदी देवी पत्नी स्वर्गीय प्रीतम सिंह वर्तमान में काठगोदाम में किराए के कमरे में रहती हैं। उन्होंने रविवार को सूचना दी कि दो ठग उसके घर आए थे। एक ने कहा कि उसके घर पर शनि की दशा चल रही है। कहा कि जेवरात खरीदने के बाद उन्होंने मंदिर में चढ़ावा नहीं दिया। इसी कारण उसके घर पर शनि की अवदशा चल रही है।
विज्ञापन

महिला को ठगों पर विश्वास हो गया तो उन्होंने शनि देव को शांत करने का फार्मूला बताया। महिला के हामी भरने पर एक ठग दुकान से धूपबत्ती ले आया। इसके बाद महिला के कुंडल, मंगलससूत्र मोबाइल उतरवा लिए। ठगों ने महिला से कहा कि वह मुंह ढककर 21 कदम चले। महिला ठगों के कहने पर 21 कदम आगे गई। उसने पीछे मुड़कर देखा तो ठग जेवरात और मोबाइल लेकर चंपत हो गए थे। महिला ने घटना की जानकारी तत्काल काठगोदाम पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता ठगों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गए। पता चला कि घटना के बाद दोनों ठग बाइक से गए थे। महिला की बहू के भाई हिमांशु जीना ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को जाते हुए देखा था।
सीसीटीवी फुटेज से मिला बाइक नंबर
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से ठगों की बाइक के नंबर का पता चल गया। पुलिस ने पीछा करने के बाद एचएमटी फैक्ट्री के समीप बाइक के साथ दोनों ठगों ऊधमसिंह नगर जिले के कोपाठंडा नाला गूलरभोज गदरपुर निवासी अनवर अली पुत्र लियाकत अली और हुसैन उर्फ हुसैनू पुत्र नजरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो कुंडल, बाली, पैंडल, टूटा मंगलसूत्र और 7595 रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
चार लोगों का है गिरोह
चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता ने बताया कि ठग गिरोह में चार सदस्य शामिल हैं। दो आरोपियों को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह, मुंबई, दिल्ली, यूपी के कई राज्यों में ठगी का अवैध धंधा करता है। दो अन्य सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।

सिपाही को पुरस्कृत किया जाएगा
एसएसपी ने बताया कि ठगी होने के बाद सिपाही भानू प्रताप ओली ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिया निभायी। सिपाही के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed