फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A survey will be made of the crevices of the mound of Garjia temple

गर्जिया मंदिर के टीले की दरारों का होगा सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
A survey will be made of the crevices of the mound of Garjia temple
रामनगर में गर्जिया मंदिर के टीले में पड़ी दरारें। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर के टीले में आईं दरारों की जांच और मंदिर की सुरक्षा के लिए डीएम आईआईटी रुड़की इंजीनियर विभाग के विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में गर्जिया मंदिर के टीले की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने को कहा है। साथ ही कहा कि मंदिर की सुरक्षा में आने वाले खर्च को जिला प्रशासन वहन करेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आईआईटी रुड़की सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र मित्तल को पत्र भेजा है। कहा कि गर्जिया देवी मंदिर व उसके पौराणिक होने के कारण यह लोगों की आस्था केंद्र है। मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते रहते हैं। डीएम ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि विगत काफी समय से गर्जिया मंदिर जिस टीले पर है, उस पर दरारें पड़ गई हैं। इससे निकट भविष्य में मंदिर को खतरा होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंदिर के टीले पर आईं दरारोें की जांच एवं सुरक्षात्मक उपाय करना बहुत जरूरी है। उन्होंने जल्द गर्जिया देवी मंदिर के टीले का सर्वे और जांच के लिए आईआईटी रुड़की की विशेषज्ञ टीम को रामनगर भेजने को कहा है। इस कार्य पर होेने वाले व्यय का भुगतान जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। डीएम ने बताया कि मंदिर के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री स्तर से इस महत्वपूर्ण कार्य की समीक्षा की जा रही है। उनके निर्देश पर रुड़की के विशेषज्ञों से सर्वे कराकर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed