फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A rotten body of an elephant found in a resort in Kaladhungi

कालाढूंगी में रिजॉर्ट में मिला हाथी का सड़ा गला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
A rotten body of an elephant found in a resort in Kaladhungi
कालाढूंगी। कैंप कॉर्बेट रिजॉर्ट के परिसर में बुधवार को हाथी का सड़ा गला शव मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हाथी के दांत सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

रेंजर अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि रिजॉर्ट स्वामी सुमन आनंद ने फोन पर सूचना दी कि उनके रिजॉर्ट परिसर में जंगल किनारे हाथी का शव पड़ा है। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी का शव सड़ गल चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत करीब एक महीने पहले हुई होगी। वनकर्मियों की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल में मौजूद डॉ. आयुष उनियाल, डॉ. हिमांशु पांगती ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एक महीने पहले रिजॉर्ट में हाथियों ने उत्पात मचाया था
कालाढूंगी। कैंप कॉर्बेट रिजॉर्ट में एक महीने पहले हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाया था। हाथियों ने रिजॉर्ट की किचन तोड़ दी थी। किचन से कुछ दूरी पर ही हाथी का शव मिला है। बड़ा सवाल कि आखिर परिसर के अंदर हाथी की मौत कैसे हो गई।
विज्ञापन

रिजॉर्ट मालिक का पक्ष
स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैं पिछले 15 दिनों से दिल्ली में अपना इलाज करा रही हूं। एक महीने पहले हाथियों ने मेरे रिजॉर्ट में उत्पात मचाया था, तब से रिजॉर्ट बंद है। हाथी की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमन आनंद, स्वामी, कैंप कॉर्बेट रिजॉर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed