फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A police team has been formed to search for the fugitive murder suspects.

Nainital News: फरार हत्यारोपियों की तलाश को पुलिस टीम गठित

Sat, 24 Jan 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A police team has been formed to search for the fugitive murder suspects.
नैनीताल। छह वर्ष पूर्व वर्ष 2019 में भीमताल रोड में चंदा देवी मोड़ पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी महिला नीलम चौधरी व उसके सहयोगी मनीष मिश्रा को ढूंढने के लिए एसएसपी ने टीम गठित कर दी है। एसएसपी की ओर से शुक्रवार को इस आशय की जानकारी अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय नैनीताल की अदालत को दी। टीम का पर्यवेक्षण सीओ भवाली दीपशिखा अग्रवाल करेंगी जबकि भीमताल के थानाध्यक्ष राजेश कुमार टीम प्रभारी होंगे। टीम में भीमताल थाने के एस आई महेंद्र राम, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र गोले, ललित आगरी, एसओजी के एसआई राजेश जोशी, अरविंद बिष्ट, भूपेंद्र जेष्ठा शामिल हैं। कोर्ट ने पुलिस से प्रतिदिन की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मामले के अनुसार आरोपी नीलम ने अपने साथियों मनीष मिश्रा और अजय यादव के साथ मिलकर अपने ही पति अवतार सिंह की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को भीमताल रोड पर कार के अंदर पेट्रोल डालकर जला दिया था। वाद की सुनवाई के दौरान आरोपी मनीष मिश्रा वर्ष 2022 में उच्च न्यायालय से मिली जमानत का दुरुपयोग कर फरार हो गया था, जिसके खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed