फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A person was found selling raw liquor at the place mentioned by the girl students

Nainital News: छात्राओं के बताए स्थान पर कच्ची शराब बेचते मिला व्यक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
A person was found selling raw liquor at the place mentioned by the girl students
हल्द्वानी। जिला प्रशासन और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को संवेदनशील स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान लामाचौड़ चौराहे में एक व्यक्ति कच्चे मकान में अवैध शराब बेचते मिला। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्कूलों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संवेदीकरण कार्यशालाएं आयोजित की गई थी। इन कार्यशालाओं में बालिकाओं ने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को ऐसे कई स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान लामाचौड़ चौराहे पर अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहे व्यक्ति के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। टीम में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed