फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A new laboratory of the Jal Sansthan will be built with an expenditure of Rs 53 lakh.

Nainital News: 53 लाख रुपये से बनेगी जल संस्थान की नई प्रयोगशाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A new laboratory of the Jal Sansthan will be built with an expenditure of Rs 53 lakh.
नैनीताल। जल संस्थान को मल्लीताल पंप हाउस में नई प्रयोगशाला बनाने के लिए शासन से 53 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसका कार्य इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में जल संस्थान की प्रयोगशाला पंप हाउस के पास एक छोटे कक्ष में संचालित होती है। नैनीताल और समीपवर्ती क्षेत्रों के पानी की गुणवत्ता की जांच की जाती है। जल संस्थान के ईई रमेश सिंह गर्ब्याल ने बताया कि विभाग ने नई प्रयोगशाला के लिए शासन से पत्राचार किया था। शासन ने विषय की गंभीरता को देखते हुए 53 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। विभाग ने इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसी सप्ताह कार्य शुरू होगा। दो मंजिल भवन बनने के बाद मौजूदा प्रयोगशाला को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed