{"_id":"69179d1d84ae3ffc1000e1fc","slug":"a-man-from-another-community-used-the-id-of-a-hindu-woman-to-get-a-room-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-1107-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कमरा लेने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने लगा दी हिंदू युवती की आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कमरा लेने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने लगा दी हिंदू युवती की आईडी
Sat, 15 Nov 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के भीमेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात 10:30 बजे समुदाय विशेष के युवक पर होटल में कमरा लेने के लिए दूसरे समुदाय की युवती की आईडी लगाए जाने का आरोप लगाकर युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही भीमताल पुलिस ने होटल में पहुंची और युवक-युवती से पूछताछ की। उसके बाद युवक को थाने ले गई।
दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाली हल्द्वानी निवासी युवती के चाचा ने आरोप लगाते हुए कहा कि समुदाय विशेष के युवक और उसके साथ आई युवती ने होटल में कमरा लेने के नाम पर उनकी भतीजी की आईडी लगा दी। उन्होंने कहा कि भतीजी की आईडी लगाने की सूचना मिलने पर वह हल्द्वानी से भीमताल पहुंचे तो युवक और युवती होटल में ठहरे हुए थे। होटल में आईडी चेक करने पर आईडी उनकी भतीजी की निकली। उन्होंने कहा कि भतीजी की आईडी लगाकर उसकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। साथ ही कहा कि युवक समुदाय विशेष से है। घटना की सूचना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि युवक और युवती दोनों समुदाय विशेष से हैं। होटल में जिस युवती के नाम की आईडी लगाई गई है वह हिंदू है। पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है साथ ही जांच करने के साथ कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने पुलिस से ऐसे होटलों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद