फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A magisterial inquiry will be held into the accident at the Ratighat Bypass.

Nainital News: रातीघाट बाईपास पर हुए हादसे की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Sat, 23 May 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry will be held into the accident at the Ratighat Bypass.
भवाली(नैनीताल)। सैनिटोरियम-रातीघाट मोटर मार्ग पर ढैला गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। सड़क दुघर्टना के कारणों का पता लगाने के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल अपनी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, बेटे वासु और बेटे रावी के साथ भवाली से दूनीखाल अपने साले राजेश रावत की कैंप साइट पर जा रहे थे। गाड़ी चालक अनुज कुमार मिश्रा चला रहा था। ढैला गांव में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी और पांचों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय वाहन चालकों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों को खाई से बाहर निकाल निजी वाहनों से भवाली सीएचसी पहुंचाया था। सीएचसी में देर शाम पोस्टमार्टम के बाद भूपेंद्र, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव उनके पैतृक गांव खटीमा ले जाया गया। चालक अनुज कुमार मिश्रा का शव परिजन अफसर नगर एलपीजी गोदाम लखनऊ ले गए। शुक्रवार को सभी लोगों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

पुलिस की जांच में चालक की कमी नजर आई

पुलिस ने दुर्घटना वाली जगह की जांच की है। प्रथम दृष्टया पुलिस अंदेशा जता रही है कि चालक अनुज कुमार मिश्रा के कार पर नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। पुलिस को घटनास्थल से वाहन के ब्रेक के निशान और अन्य तथ्य फिलहाल नहीं मिले हैं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि चालक को नींद की झपकी आई और वह कार पर नियंत्रण खो बैठा।



--

सड़क हादसे के कारणों का सही पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके की कार अनियंत्रित होकर कैसे खाई में जा गिरी। -ललित मोहन रयाल, डीएम




---

मृतक चालक के खिलाफ दर्ज हो सकता है केस

भवाली(नैनीताल)। ढैला गांव में हुए हादसे में भूपेंद्र सिंह चुफाल के परिजनों ने भवाली पुलिस से वार्ता कर शनिवार को मृतक चालक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि परिजनों ने कहा कि परिजनों की तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इधर शुक्रवार को दोपहर बाद आरटीओ अरविंद पांडे ने कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरटीओ ने बताया कि हादसे के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed