फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A large crowd of devotees gathered at Kainchi Dham to have a glimpse of Baba

Uk: बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, साल के पहले दिन किए दर्शन

Thu, 01 Jan 2026 02:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 02:48 PM IST
सार

नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
A large crowd of devotees gathered at Kainchi Dham to have a glimpse of Baba
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भीमताल, भवाली और गरमपानी क्षेत्र से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ लंबी कतार में खड़े होकर बारी बारी से बाबा के दर्शन करते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आवाजाही से स्थानीय लोगों को कारोबार भी अच्छा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम की समस्या भी बनी रही। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि साल के पहले दिन मंदिर में बाबा के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से उचित व्यवस्था की गई है। इधर घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed