{"_id":"6a553c5362b5cddf1f083f07","slug":"a-job-fair-will-be-held-in-kota-bagh-on-the-19th-nainital-news-c-418-1-kdg1001-8397-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोटाबाग में 19 को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोटाबाग में 19 को लगेगा रोजगार मेला
Tue, 14 Jul 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने बताया कि 19 जुलाई को कोटाबाग के शंकर चौक बालाजी बैंक्वेट हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्वेस कॉर्प कंपनी यहां टाटा मोटर के लिए भर्तियां करेगी। बताया कि 12वीं पास युवा, आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी युवा वॉक इन इंटरव्यू दे सकते हैं। ऐसे युवाओं को 6 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आईटीआई एवं ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र एवं पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट लेकर कैंप में आना होगा।
विज्ञापन