{"_id":"695639aeb99f6f3f770ff5dd","slug":"a-happy-new-year-greeting-message-could-empty-your-bank-account-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: लालच की कामना से सावधान... हैप्पी न्यू ईयर का शुभकामना संदेश खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: लालच की कामना से सावधान... हैप्पी न्यू ईयर का शुभकामना संदेश खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट
Thu, 01 Jan 2026 02:39 PM IST
गायत्री जोशी
नवनीत सिंह बिष्ट
नवनीत सिंह बिष्ट
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:39 PM IST
सार
सावधान रहें, हैप्पी न्यू ईयर का शुभकामना संदेश आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है। खुशी के इस मौके पर साइबर ठग सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सावधान रहें, हैप्पी न्यू ईयर का शुभकामना संदेश आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है। खुशी के इस मौके पर साइबर ठग सक्रिय रहेंगे। ठगों ने ओटीपी के बाद जालसाजी का नया तरीका अपनाया है, वे शुभकामना संदेश के नाम पर एपीके फाइल का लिंक भेज आपको शिकार बनाने के लिए तैयार बैठे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि साइबर अपराधी बधाई संदेश आपके जानने वाले के फोन के जरिए भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इस तरह की ठगी आम तौर पर साधारण व्हाट्सएप मैसेज से शुरू होती है। स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड या फोटो के जरिए फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है, ऐसा करने पर एपीके फाइल अटैच हो जाती है। इसी के जरिए साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा देते हैं।
विज्ञापन