फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A grand procession was taken out on Maharishi Valmiki's birth anniversary.

Nainital News: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on Maharishi Valmiki's birth anniversary.
हल्द्वानी। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के मौके पर शहर में शोभायात्रा निकली। मंगलवार शाम लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में नासिक ढोल के साथ महर्षि वाल्मीकि के अलावा काली के तीन अखाड़े, राम दरबार और खाटू श्याम की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। तिकोनिया में जाकर शोभायात्रा का प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा, मेयर गजराज बिष्ट की मौजूदगी में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा सिंधी चौराहा, नैनीताल रोड, राजपुरा, कैनाल रोड, कुलयाल पुरा, डिग्री कॉलेज होते हुए देर शाम वाल्मीकि पार्क तिकोनिया पहुंची। यहां सभी को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान बैंड के बीच गणेश जी की प्रतिमा, राधा कृष्ण, शिव शंकर की बरात के अलावा संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की झांकी भी निकली। इस मौके पर वाल्मीकि पंचायत सभा के सरपंच अमरदीप वाल्मीकि, राम अवतार राजौर, पूर्व दायित्वधारी अजय राजौर, राहत मसी, आशु, अशोक चौधरी, रवि, योगेश राजौर, प्रशांत आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति काठगोदाम की ओर से वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नारीमन, शीशमहल से होकर वाल्मीकि मंदिर काठगोदाम में जाकर समाप्त हुई। इसमें सर्व प्रथम वाल्मीकि जी की झांकी निकली। उसके बाद राधे-कृष्ण, काली का अखाड़ा, शंकर अघोरी, राम दरबार, नरसिंह भगवान और राम परिवार की झांकी ने सभी का मन मोहा। अध्यक्ष जतिन कुमार के अलावा उपाध्यक्ष शनि राज, उपकोषाध्यक्ष ऋषभ कुमार, सचिव मनीष कुमार, उपसचिव अनुराग भारती समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed