फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A government with full majority is being formed in the state for the record third time: Mahendra Bhatt

रिकाॅर्ड तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही: महेंद्र भट्ट

Thu, 26 Feb 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A government with full majority is being formed in the state for the record third time: Mahendra Bhatt
भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को भाजपा संभाग कार्यालय में रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के 12 जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने सभी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि भाजपा परिवार की तरह कार्य करती है। मोदी-धामी सरकारों के जन कल्याण और विकास कार्यों को जनता ने देखा है। इसी से अन्य दलों के जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को सम्मान और उचित स्थान का भरोसा दिलाया। पार्टी की समावेशी नीति का यह एक हिस्सा है। वहां जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदीप जनौटी, मथुरा दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन





इन्होंने की सदस्यता ग्रहण

ऊधमसिंह नगर से रुद्रपुर की ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ प्रमुख भारती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि पाल, जय नारायण तिवारी, अकील अहमद और आरकीन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पिथौरागढ़ से बेरीनाग की ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. भीम कुमार, राज्य आंदोलनकारी गोविंद महर, प्रधान प्रमोद कुमार और रविंद्र कुमार चंदोला भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed