{"_id":"681dbbfc9d8f3cdbff0258fd","slug":"a-father-who-was-in-debt-for-his-daughter-wedding-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bindukhatta-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेटी की शादी के कर्ज में डूबे पिता ने फांसी लगाई, पेपर मिल में करता था मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेटी की शादी के कर्ज में डूबे पिता ने फांसी लगाई, पेपर मिल में करता था मजदूरी
Fri, 09 May 2025 01:55 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 09 May 2025 01:55 PM IST
सार
बिंदुखत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी जीवन दास ने अपने घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक स्थानीय पेपर मिल में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
फांसी।
विस्तार
बिंदुखत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी जीवन दास (42) ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक स्थानीय पेपर मिल में मजदूरी करता था।परिजनों के मुताबिक घोड़ानाला पश्चिमी राजीवनगर निवासी मृतक जीवन दास ने एक वर्ष पूर्व बड़ी बेटी का विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के दौरान उस पर कर्ज हो गया था। उसे 12 हजार मेहनताना मिलता था। कर्ज वापसी में हो रही दिक्कत के चलते वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि कर्जदार उधार वापस मांगने के लिए तकादा करने घर पर भी पहुंचने लगे थे। इससे वह काफी तनाव में था। इसीलिए कर्ज न चुका पाने से आहत होकर जीवन दास ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी पांच बेटियां हैं। केवल एक पुत्री का विवाह हुआ है। अब वह बिना पति के अपने परिवार का भरण पोषण और पुत्रियों का विवाह कैसे करेगी।
विज्ञापन