{"_id":"6834284188fb82fea9091b3d","slug":"a-case-of-misdeed-of-a-minor-has-come-to-light-in-haldwani-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: नाबालिग का यौन शोषण, गर्भवती होने पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: नाबालिग का यौन शोषण, गर्भवती होने पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 26 May 2025 02:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 26 May 2025 02:07 PM IST
सार
मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब नाबालिग गर्भवती हुई तो मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब नाबालिग गर्भवती हुई तो मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मां ने तहरीर में पुलिस को बताया कि हल्द्वानी में ढाबा चलाने वाले युवक ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को कुछ महीने पहले बहला-फुसला लिया और शारीरिक संबंध बनाए। बेटी ने पेट दर्द की बात बताई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में वह छह माह की गर्भवती बताई गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मां की तहरीर पर अल्मोड़ा के शीतलाखेत निवासी ढाबा संचालक राहुल कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन