फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A case of misdeed of a cow calf came to light in ramnagar

शर्मनाक: रामनगर में गाय की बछिया से दुष्कर्म, विशेष समुदाय ने बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार...कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 09 May 2025 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 May 2025 04:55 PM IST
सार

रामनगर में गाय की एक बछिया के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
A case of misdeed of a cow calf came to light in ramnagar
रामनगर में गाय की बछिया से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के ग्राम चिल्किया स्थित बगीचे में गाय की एक बछिया के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पशु पालिका की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


चिल्किया निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चिल्किया स्थित एक बगीचे में पशुओं और परिवार के साथ रहती है। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने पशुओं को देखने के लिए पहुंची। इस बीच वहां से गाय की बछिया गायब मिली। जिसके बाद उसने अपने पति के साथ बछिया की खोजबीन शुरू की। इस दौरान खोजबीन करते हुए वह बगीचे में बने एक पुराने खंडहरनुमा कमरे में पहुंचे। आरोप लगाया कि इस दौरान कमरे में पड़ोस के बगीचे में काम करने आए शामली यूपी निवासी वसीम बछिया के साथ दुष्कर्म करता मिला।आरोप लगाया कि जिसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके पति के साथ गाली गलौच कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed