{"_id":"6882a1b9b027765ab50e2388","slug":"a-car-hit-a-tempo-full-of-school-children-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-108131-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को कार ने मारी टक्कर
Fri, 25 Jul 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। सुंदरखाल से स्कूली बच्चों को ढिकुली राजकीय विद्यालय ले जा रहे टेंपो को गर्जिया के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। इससे स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे में टेंपो चालक, सात स्कूली बच्चे औ एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार सुबह रामनगर टेड़ा रोड निवासी टेंपो चालक नवीन अधिकारी रोजाना की तरह स्कूली बच्चों को लेकर सुंदरखाल से रामनगर की ओर आ रहा था। उसने सुंदरखाल व देवीचौड़ गांव के सात बच्चों भरत, चंद्रकला, गुंजन, सुमित, तुलसी, देवेंद्र, तानिया व एक बुजुर्ग पनी राम को टेंपो में बैठाया। वह बच्चों को ढिकुली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और बुजुर्ग को रामनगर छोड़ने जा रहा था। तभी गर्जिया के पास सामने से आ रही एक कार ने गलत साइड से टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। दुर्घटना में बच्चों समेत गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। बाद में घायल भरत, चंद्रकला व गुंजन के परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत रामनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। अन्य घायल संयुक्त चिकित्सालय में ही भर्ती हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने सड़क हादसों को देखते हुए अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की जल्द तैनाती किए जाने की मांग मुख्यालय से की है।