फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A candle march was held to raise awareness and demand the protection of sidewalks.

Nainital News: कैंडल मार्च निकालकर फुटपाथ बचाने के लिए उठाई आवाज

Mon, 19 Jan 2026 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A candle march was held to raise awareness and demand the protection of sidewalks.
फुटपाथ बचाने के तहत बुद्धपार्क में बैठक के दौरान  विचार साझा करते चकबंदी मंच उत्तराखंड  के सदस् - फोटो : फुटपाथ बचाने के तहत बुद्धपार्क में बैठक के दौरान विचार साझा करते चकबंदी मंच उत्तराखंड के सदस्य व अन्य। संवाद
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में फुटपाथ बचाओ आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने धरना स्थल से एसडीएम कोर्ट तक कैंडल मार्च निकाला था। इसमें उन्होंने फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कैंडल मार्च के बाद वक्ताओं ने कहा कि अक्तूबर में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी कर कहा था कि शहर के नागरिकों को पैदल चलने के लिए सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त फुटपाथ मिलें। इसके तीन माह बीतने के बाद भी जिला प्रशासन की कोई ठोस कार्य योजना सामने नहीं आई है। कहा कि यदि नागरिक सहयोग के लिए तैयार हैं तो सरकार व संबंधित निकायों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने चकबंदी मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष केवलानंद के नेतृत्व में मुहिम को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया। वहां तनिष कांडपाल, मनोज कांडपाल, यतीश पंत, जीवन चंद्र पंतोलिया, भगवान राणा, जितेंद्र सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed