फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A breeze of devotion, a boom in the market.

Nainital News: भक्ति की बयार, बाजार में बहार

Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A breeze of devotion, a boom in the market.
नैनीताल। सरोवर नगरी इन दिनों नंदा देवी महोत्सव के रंग में रंगी है। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारे, भजन-कीर्तन और पंचआरती से माहौल भक्तिमय है तो मल्लीताल खेल मैदान में सजा अस्थायी बाजार भी लोगों की भीड़ से गुलजार है। स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से भी श्रद्धालु मां नंदा के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की ओर से आयोजित महोत्सव में सुबह पांच बजे देवी पूजन हुआ। दोपहर में डीएसए भवन के समीप लगाए गए पंडाल में महाभंडारा हुआ जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में दीपक साह, संजय गुप्ता, भगवान, तेज सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, इंदर नेगी, मोहन सिंह बिष्ट, राजेश साह, अतुल साह, विक्रम साह समेत अन्य लोग जुटे रहे। लोगों ने मेले में लगी दुकानों, झूलों और अन्य आकर्षणों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

शाम को पंचआरती के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को हलवे और चने का प्रसाद वितरित किया गया। पाषाणदेवी, क्वालिटी बोट स्टैंड और तल्लीताल दर्शनघर में भी प्रसाद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म और लोक संस्कृति पर मंथन
गोवर्धन हॉल में धर्म, लोक संस्कृति और लोक कला से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। पहले चरण में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ समेत सेवा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। नगरपालिका सभासद भागवत रावत, गजाला कमाल, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, मीनू बदलाकोटी और दीपिका बिनवाल ने क्षेत्र की समस्याओं और पालिका की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रो. नीता बोरा, अक्षोभ सिंह, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, निधि, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, कुर्मांचल बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनय साह, फोटोग्राफर प्रखर साह समेत अन्य लोगों ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे। संचालन प्रो. ललित तिवारी, डॉ. कपिल जोशी, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
लोक सुरों पर झूमे श्रोता
मल्लीताल राम सेवक सभा एवं तल्लीताल डांठ में इन दिनों लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी हो रहे हैं। सोमवार को नई दिशाएं समिति की ओर से ढोल दमाऊ नगाड़ा निशान बाजी रे पर सामूहिक नृत्य किया। कुमाऊंनी नृत्य रंगीली भाना और गढ़वाली ओटुवा बैलड़ा पर भी श्रोता झूमे। दल नायक किशन लाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।



जूट बैग संग पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘सेल्फी विद जूट बैग’ अभियान के जरिए लोगों को प्लास्टिक के बजाय जूट और कपड़े के बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हस्तनिर्मित जूट और कपड़े के आकर्षक बैगों की प्रदर्शनी लगाई। नगर पालिका ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर पर्यावरण हितैषी बैग अपनाने की अपील की।

महोत्सव में आज

सुबह 5:00 बजे — देवी पूजन
दोपहर 2:00 बजे — नंदा चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड पाठ
शाम 6:30 बजे — पंचआरती
शाम 7:00 बजे — दीपदान
शाम 7:00 बजे से — तल्लीताल डांठ एवं मल्लीताल सभा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम
रात 9:00 बजे — देवी पूजन
रात 12:00 बजे — देवी भोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed