{"_id":"116-93422","slug":"Nainital-93422-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम उपचुनाव, मतदान आज, बूथों में पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम उपचुनाव, मतदान आज, बूथों में पहुंची पोलिंग पार्टियां
Nainital
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को आठ पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई। उप निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार सुबह आठ बजे से पोलिंग शुरू होगी। मतदान स्थलों की सुरक्षा के लिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम है।
नगर निगम के वार्ड 12 और 22 से निर्वाचित पार्षदों के आकस्मिक निधन होने के कारण 19 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है। उपनिर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वार्ड 12 का मतदान गांधी इंटर कालेज और वार्ड 22 की पोलिंग ललित महिला इंटर कालेज में होगी। दोनों ही पोलिंग सेंटरों में आठ पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए एडिशनल एसडीएम पंकज उपाध्याय को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है।
ईवीएम से होगी वोटिंग
उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से वोट डाले जाएंगे। दो वार्डों के लिए आठ मतदान बूथ बनाए गए हैं। उप चुनाव के लिए आठ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा। दो अतिरिक्त मशीनें रिजर्व में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
निगम दफ्तर में रही चहल-पहल
उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय नगर निगम दफ्तर को बनाया गया है। मंगलवार को निगम दफ्तर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी में 32 कर्मी लगाए गए हैं, इनमें आठ महिलाएं हैं। कर्मचारी सुबह दस बजे से निगम दफ्तर पहुंचने लगे।