{"_id":"116-90346","slug":"Nainital-90346-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी घर लाओ, उड़ाओ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी घर लाओ, उड़ाओ नहीं
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रकाश पर्व पर घर में लक्ष्मी आगमन के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ होती है। तो दूसरी ओर आतिशबाजी में ‘लक्ष्मी बम’ फोड़े जाते हैं। लक्ष्मी को घर लाने का जतन करना चाहिए न कि उड़ाने का।
दीपावली से पूर्व घर और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी आगमन के लिए साफ-सफाई की जाती है। लोग घरों में रंग-रोगन कराते हैं। पूजा से पूर्व घर को सजाया जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी आगमन के लिए साफ-सफाई की जाती है। दूसरी ओर आतिशबाजी पर देवी-देवताओं के चित्र बनकर आते हैं। पटाखों में आग लगाने के साथ ही देवी-देवताओं के चित्र हवा में उड़कर इधर-उधर गिरते हैं। जाने-अंजाने देवी-देवताओं के चित्र पैरों के नीचे पड़ते हैं। हम स्वयं ही देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। हिंदू महासभा ने देवी-देवताओं के चित्र बने आतिशबाजी का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। महासभा ने कहा कि लक्ष्मी को हवा में उड़ाने के बजाए घर लाएं।
हिंदू महासभा ने ‘लक्ष्मी बम’ का बहिष्कार करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्रचार-प्रसार को फ्लैक्स बोर्ड, पंपलेट, सोशल मीडिया, एसएमएस और व्हाट्स एप का सहारा लिया है। हिंदू महासभा ने देवी-देवताओं को अपमान से बचाने के लिए रविवार को पत्रकार वार्ता भी की। जिसमें चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रशांत अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, भुवनेश वर्मा, मनोज गुप्ता, हितेश पांडे, मुकेश बाबा आदि थे।