{"_id":"116-90345","slug":"Nainital-90345-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कराएगा ड्राईफ्रूट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कराएगा ड्राईफ्रूट बाजार
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
इस दिवाली किसी को तोहफा देना है तो बाजार में एक से एक बेहतरीन पैकिंग और लाजवाब स्वाद के साथ ड्राईफ्रूट मौजूद हैं। ये लाजवाब तो हैं ही किफायती भी हैं।
ड्राईफ्रूट के साथ चॉकलेट भी
इस बार ड्राईफ्रूट की काफी अच्छी पैकिंग बाजारों में आई है। सिंधी स्वीट्स के केतन तेजवानी ने बताया कि ड्राईफ्रूट के साथ चॉकलेट भी पैक की गई हैं। इसके अलावा ड्राईफ्रूट और कैंडी की पैकिंग भी खूब पसंद की जा रही है। इस बार ड्राइफ्रूट में अखरोट नहीं दिख रहा है। कश्मीर में आई आपदा से अखरोट के दाम करीब 600 रुपये तक बढ़ना इसकी मुख्य वजह है। जबकि अन्य ड्राइफ्रूट्स की पैकिंग में भी दाम की वजह से चॉकलेट और अन्य आइटम मिलाए जा रहे हैं।
भा रही चांदी पॉलिश वाली पैकिंग
इस बार स्वाद से ज्यादा ड्राइफ्रूट की पैकिंग पर ध्यान दिया गया है। यादराम डिपार्टमेंटल स्टोर के वासु नरेश कुमार ने बताया कि महंगाई की वजह से कंपनियों ने ऐसे पैकेट में तैयार किए हैं जिनके अंदर ड्राइफ्रूट्स दिखाई न दें। इसके लिए चांदी की पॉलिश वाले डिब्बे काफी इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके अलावा गत्ते और लकड़ी के डिब्बे भी पैकिंग में इस्तेमाल हो रहे हैं। मैटल की रंग-बिरंगी पैकिंग का भी इस्तेमाल हो रहा है। इस बार काजू और बादाम के दाम में 50 रुपए तो किशमिश के दामों में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
डिजाइनर पैकिंग में भी उपलब्ध
ड्राइफ्रूट की पैकिंग काफी डिजाइनर हो गई है। नानक स्वीट्स के केतन गुप्ता ने बताया कि इस बार ड्राइफ्रूट के साथ मिठाई का भी चलन है। इस तरह की पैकिंग से सजावट भी बढ़ती है और बजट में रहती है। उनके यहां वुडन और प्लास्टिक पैकिंग की बड़ी रेंज है, जिसमें आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोग एक ही तरह के ड्राइफ्रूट्स वाली पैकिंग भी पसंद कर रहे हैं।