फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rise in fever patients at BD Pandey Hospital

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज

Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rise in fever patients at BD Pandey Hospital
नैनीताल। मौसम में बदलाव के बीच बीडी पांडे जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 615 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या बुखार और वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की बताई जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से संबंधित मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों वायरल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ. दुग्ताल के अनुसार बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed