{"_id":"116-90071","slug":"Nainital-90071-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल बैक परीक्षा की मांग को लेकर अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल बैक परीक्षा की मांग को लेकर अनशन
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों की मांग है कि स्पेशल बैक परीक्षाओं की तारीख घोषित की जाए और जिन छात्र छात्राओं के पिछली परीक्षा में कम अंक आए हैं उनको सुधार परीक्षा का मौका दिया जाए। कालेज के निदेशक को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। कहा गया कि जो भी छात्र छात्रा परीक्षा के लिए इच्छुक हो उसे मौका दिया जाए। छात्रों का कहना है कि निदेशक के स्तर से कोई समाधान नहीं निकाला गया। इस कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। छात्रों की मांग है कि स्पेशल बैक परीक्षा की तिथि तय की जाए और उसका सेंटर पिथौरागढ़ में ही बनाया जाए। क्रमिक अनशन पर रोहित ओझा, विमल किशोर, रोहित भट्ट, हेमंत पांडे, दिनेश चंद, पीयूष चिलकोटी आदि बैठे हैं।
विज्ञापन